H1B वीजा : क्या है और यह कैसे काम करता है? अमेरिका में क्यों हो रहा है H1B वीजा का विरोध ?
अमेरिका ने एच-1बी वीजा धारकों के लिए एक नई नवीनीकरण योजना शुरू करने की घोषणा की है. इस योजना के तहत, वीजा धारकों को अब अपने दस्तावेज़ों के नवीनीकरण के लिए अपने देश लौटने की आवश्यकता नहीं होगी.
यह योजना 2025 में औपचारिक रूप से लागू की जाएगी और इससे उन भारतीय पेशेवरों को विशेष लाभ मिलेगा, जिन्हें अब तक वीजा नवीनीकरण के लिए भारत आना पड़ता था. अमेरिकी दूतावास के अनुसार, यह योजना पायलट प्रोग्राम की सफलता के बाद शुरू की जा रही है. इस नई योजना से अमेरिका में काम करने वाले भारतीय पेशेवरों को बहुत फायदा होगा. उन्हें अब अपने वीजा को नवीनीकृत करने के लिए भारत आने की जरूरत नहीं होगी.
हालांकि, एच-1बी वीजा को लेकर कुछ चिंताएं भी हैं. कुछ लोगों का मानना है कि यह वीजा अमेरिकी नागरिकों की नौकरियों को खतरे में डालता है, जबकि अन्य लोगों का मानना है कि यह वीजा अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद करता है . अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क जैसे कई प्रमुख हस्तियों ने इस प्रोग्राम का समर्थन किया है.
क्या है H-1B वीजा?
H-1B वीजा एक नॉन-इमिग्रेंट वीजा है. इसके तहत अमेरिकी कंपनियां विदेशी थ्योरिटिकल या टेक्निकल एक्सपर्ट्स को अपने यहां रख सकती हैं. H-1B वीजा के तहत टेक्नोलॉजी कंपनियां हर साल हजारों इम्प्लॉइज की भर्ती करती हैं. USCIS जनरल कैटेगरी में 65 हजार फॉरेन इम्प्लॉइज और हायर एजुकेशन (मास्टर्स डिग्री या उससे ज्यादा) के लिए 20 हजार स्टूडेंट्स को एच-1बी वीजा जारी करता है.
भारतीय नागरिक एच-1बी वीजा प्राप्त करने वालों में सबसे बड़ी संख्या में शामिल हैं. 2022 में जारी कुल 3,20,000 वीजा में से 77% भारतीयों को मिले, जबकि 2023 में यह आंकड़ा 72.3% रहा.
इसके अलावा, अमेरिका में भारतीय छात्रों की संख्या में भी तेजी से वृद्धि हो रही है. 2024 में भारत ने सभी देशों को पीछे छोड़ते हुए अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय छात्रों का सबसे बड़ा स्रोत बन गया.
एच-1बी वीज़ा के अंतर्गत कई लाभ हैं. एच-1बी वीज़ा धारक सामाजिक सुरक्षा संख्या प्राप्त कर सकते हैं, जो उन्हें अमेरिकी सरकार की सेवाओं और लाभों का उपयोग करने की अनुमति देता है. राज्य आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो उन्हें अमेरिका में यात्रा और काम करने की अनुमति देता है. इसके अलावा बैंक खाता खोल सकते हैं, जो उन्हें अमेरिका में वित्तीय लेन-देन करने की अनुमति देता है. कार खरीदना या किराये पर लेना या फिर खुद की संपत्ति खरीद सकते हैं, जो उन्हें अमेरिका में रहने की अनुमति देता है. इन लाभों के अलावा, एच-1बी वीज़ा धारक अमेरिका में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं.
अप्रैल 2017 में यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (USCIS) ने 1 लाख 99 हजार H-1B पिटीशन रिसीव कीं. अमेरिका ने 2015 में 1 लाख 72 हजार 748 वीजा जारी किए, यानी 103% ज्यादा. ये स्टूडेंट्स यूएस के किसी संस्थान में पढ़े हुए होने चाहिए. इनके सब्जेक्ट साइंस, इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और मैथ्स होने चाहिए. बता दें कि अमेरिका में वीजा धोखाधड़ी मामले में भारतीय मूल के तीन लोगों पर यूएस कोर्ट ने 3 भारतीयों को एच-1बी वीजा धोखाधड़ी का आरोपी पाया था. ऐसे मामले में यूएस कोर्ट में अगर दोष साबित हो जाते है तो 20 साल जेल या 1.6 करोड़ रुपए जुर्माना या फिर दोनों सजा हो सकती है.
H1B वीजा के लिए आवेदन कैसे करें?
एच-1बी वीज़ा के लिए आवेदन प्रक्रिया नियोक्ता (कंपनी) द्वारा शुरू की जाती है. नियोक्ता को यह साबित करना होगा कि उन्हें आवेदक के कौशल की आवश्यकता है. इसके साथ ही यह भी साबित करना होगा कि आवेदक को वेतन दिया जाएगा जो उस पेशे के लिए अमेरिकी मानकों के अनुसार उचित है. आवेदक को अपने कौशल और योग्यता के बारे में जानकारी प्रदान करनी होगी और नियोक्ता द्वारा आवेदन प्रक्रिया में सहयोग करना होता है.
H1B वीजा और ग्रीन कार्ड: क्या कनेक्शन है?
एच-1बी वीज़ा धारक: एच-1बी वीज़ा धारक अमेरिका में काम कर रहे होते हैं और उन्हें ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन करने का अवसर मिलता है. ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन: एच-1बी वीज़ा धारक अपने नियोक्ता के माध्यम से ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं. ग्रीन कार्ड की प्रक्रिया के लिए, नियोक्ता को लेबर सर्टिफिकेशन प्राप्त करना होता है, जो यह प्रमाणित करता है कि अमेरिकी श्रम बाजार में उस पद के लिए कोई योग्य अमेरिकी उम्मीदवार नहीं है.
ग्रीन कार्ड के लाभ
ग्रीन कार्ड धारक अमेरिका में स्थायी रूप से रहने के हकदार होते हैं. ग्रीन कार्ड धारक अमेरिका में किसी भी कंपनी के लिए काम कर सकते हैं. अमेरिकी नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं.
अमेरिका में क्यों हो रहा है H1B वीजा का विरोध ?
दरअसल, अमेरिका में बढ़ती बेरोजगारी को दूर करने के लिए H-1B के रूल्स को सख्त बनाने की बात कही जाती रही है. आरोप है कि कई कंपनियां दूसरे देशों से कम सैलरी पर वर्कर अमेरिका लाती हैं. इससे अमेरिकियों को नौकरी मिलने के मौके कम हो जाते हैं और बेरोजगारी बढ़ती है. इस वीजा के माध्यम से, अमेरिकी कंपनियां विदेशी पेशेवरों को नियुक्त कर सकती हैं और उन्हें अमेरिका में काम करने का मौका दे सकती हैं। यह वीजा आमतौर पर 3 साल के लिए वैध होता है, लेकिन इसे 6 साल तक बढ़ाया जा सकता है.
Comments
Post a Comment